भारत में कितने राज्य है? राजधानी के साथ

आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की Bharat Me Kitne Rajya Hai? अगर आप भारत में कुल कितने राज्य है यह जानना चाहते है तो हमारे इस पोस्ट को जरुर पढ़े. भारत में कितने राज्य है यह सवाल आप से किसी भी एग्जाम में पूछ लिया जा सकता है. इसके अलावा अगर आप भारत में रहते है तो आपको भारत राज्यों के बारे में भी पता होना चाहिए. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको भारत में कितने राज्य है यह तो पता चलेगा ही साथ में आपको हम उन राज्यों की राजधानी तथा अन्य ख़ास बात भी बताएँगे. तो दोस्तों चलिए जानते है भारत में कितने राज्य है पूरी जानकारी.

bharat rajya

भारत एक विशाल देश है जिसमे हर तरह के लोग, भाषाएँ, रहन सहन, वेशभूषा और हर राज्य की अपनी एक संस्कृति है. यहाँ हर राज्य की अपनी एक भाषा और बोली होती है. यहाँ हर राज्य के लोग अपने राज्य के प्रगति और विकास के लिए सरकार का चयन करती है. भारत अपनी संस्कृति और एकता के लिए विदेशो में भी खूब जाना जाता है. यहाँ हर धर्म के लोग पाए जाते है जिन्हें अपने धर्म के प्रचार के लिए भी पूरी छूट दी गयी है. भारत का इतिहास काफी पुराना रहा है और जब हम बड़े होते है तो इसके बारे में हमें पढ़ाया जाता है जो काफी दिलचस्प होता है. आज हम Bharat Me Kitne Rajya Hai और उन राज्यों की राजधानी के साथ अन्य बातें भी जानेंगे.

भारत में कितने राज्य है:

भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है. हर राज्य की अपनी एक सरकार, संस्कृति, भाषा, वेशभूषा आदि है जो उनकी एक पहचान भी मानी जाती है. यहाँ हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लोग अपनी पसंद के हिसाब से सरकार का चयन करती है. भारत में कितने राज्य है इसे जानने से पहले हमारा यह जानना जरुरी है की राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में क्या अंतर है.

राज्य क्या है?

  • राज्य का शासन उस राज्य की जनता द्वारा चुने गये मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाता है.
  • पूर्ण राज्य दर्जा प्राप्त राज्यों में राज्य सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री होता है.
  • सभी पूर्ण राज्यों में विधानसभा होती है, विधायक चुने जाते है, जिसमे सीएम बनता है.
  • पूर्ण राज्यों में विकास कार्यों का निर्णय मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल की मदद से लेता है.
  • राज्यों के प्रशासक मुख्यमंत्री को जनता द्वारा चुने गये विधायक चुनते है.
  • राज्य का कार्यकारी प्रमुख राज्यपाल होता है.

केंद्र शासित प्रदेश क्या  है?

  • केंद्र शासित प्रदेश का शासन उस राज्य में केंद्र द्वारा नियुक्त प्रशासक/उपराज्यपाल के द्वारा किया जाता है.
  • अंडमान और निकोबार द्वीप, दिल्ली और पुदुचेरी का शासन उपराज्यपाल के द्वारा किया जाता है जबकि अन्य छः केंद्र शासित प्रदेशों का शासन प्रशासकों द्वारा किया जाता है.
  • केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली और पुडुचेरी को छोड़कर बाकि राज्यों में विधानसभा नहीं है.
  • दिल्ली में मुख्यमंत्री का चुनाव होता है, मंत्रीमंडल भी होता है लेकिन यहाँ की पुलिस और जमीन मंत्रिमंडल के अधीन नहीं होती है. दिल्ली पुलिस और जमीन राज्य सरकार नहीं बल्कि केंद्र सरकार के तहत काम करती है.
  • केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक या उपराज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति करते है.
  • केंद्र शासित प्रदेश का कार्यकारी प्रमुख राष्ट्रपति होता है.

भारत के राज्य:

1) आंध्र प्रदेश:  यह राज्य भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है. क्षेत्र के हिसाब से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य और जनसंख्या के हिसाब से आठवां सबसे बड़ा राज्य है. आंध्र प्रदेश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर अमरावती है. आंध्र प्रदेश को इतिहास से अब तक भारत का धान का कटोरा कहा जाता रहा है.

2) अरुणाचल प्रदेश: यह भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है. अरुण का अर्थ प्रातःकालीन सूर्य और अचल का अर्थ न चलने वाला यानि की पर्वत होता है. इसलिए अरुणाचल का पूरा अर्थ उगते सूर्य का पर्वत होता है. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है और इस राज्य में मुख्य भाषा हिन्दी तथा असमिया है.

3) असम: इसे कुछ लोग आसाम नाम से भी जानते है यह उत्तर पूर्वी भारत का एक राज्य है और यह दुसरे उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है. भूटान तथा बांग्लादेश सीमा का कुछ भाग असम से जुड़ा हुआ है. ऐसा माना जाता है की असम नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका अर्थ भूमि जो समतल नहीं होता है. असम या आसाम की राजधानी दिसपुर को कहा जाता है.

4) बिहार: यह राज्य भारत के उत्तर भाग में स्थित है और इसका इतिहास में भी काफी नाम है. बिहार राज्य के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है. पहले झारखण्ड को भी बिहार में ही गिना जाता था लेकिन 2000 में यह दोनों अलग राज्य हो गये. बिहार का प्राचीन नाम मगध है और बिहार की राजधानी पटना है जिसे पहले पाटलिपुत्र नाम से भी जाना जाता था.

5) छत्तीसगढ़: यह भी भारत का एक राज्य है जिसका गठन 1 नवंबर 2000 में हुआ था पहले इसे मध्य प्रदेश के साथ ही गिना जाता था. ऐसा कहा जाता है की इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ रखा गया. यह राज्य वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को कहा जाता है.

6) गोवा: इसे आप गोवा या गोआ बोल सकते हो, क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का सबसे छोटा राज्य है और जनसंख्या के हिसाब से भारत में चौथा सबसे छोटा राज्य है. यह भारत के अलावा विश्व में भी अपने समुद्री खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है. गोवा पर लगभग 450 साल पुर्तगालियों ने शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा दिया गया. गोवा राज्य की राजधानी पणजी है.

7) गुजरात: यह राज्य भारत के पश्चिम में स्थित है. इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से जुड़ी है, राजस्थान इसके उत्तर, मध्य प्रदेश इसके उत्तर-पूर्व और महाराष्ट्र इसके दक्षिण में स्थित है. गुजरात भारत का छठा सबसे बड़ा राज्य है और इसकी राजधानी गांधीनगर है . यह पहले मुंबई का ही भाग हुआ करता था 1 मई 1960 में इस राज्य का गठन हुआ.

8) हरियाणा: यह राज्य उत्तर भारत में स्थित है और इसकी राजधानी चंडीगढ़ है. उत्तर में इसकी सीमा पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी है. भारत की राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन तरफ से गिरी हुई है. इतिहास में हरियाणा क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण लड़ाईयाँ हुई जिसमे महाभारत का युद्ध और पानीपत की तीन लड़ाईयाँ भी शामिल है. यह शुरुवात में पंजाब का ही एक अंग हुआ करता था लेकिन 1966 में एक नए राज्य के रूप में इसका गठन हुआ.

9) हिमाचल प्रदेश: यह राज्य भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और इसकी राजधानी शिमला है. हिमाचल प्रदेश का अर्थ बर्फीले पहाड़ों का प्रांत है और इस राज्य को देव भूमि का भी नाम दिया गया है. हिमाचल प्रदेश में आपको काफी नदियाँ देखने को मिल जायेंगे जिस वजह से यह दुसरे राज्य को पनबिजली बेचते है. इसकी खूबसूरती के कारण हर साल लाखों पर्यटक इस राज्य का भ्रमण करने आते है. इस राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्य पनबिजली, पर्यटन और कृषि पर निर्भर है.

10) झारखण्ड: इस राज्य की सीमा उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओड़िशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल से जुड़ी हुई है. यह पहले बिहार का ही एक हिस्सा हुआ करता था लेकिन 2000 में इसकी नए राज्य के रूप में स्थापना हुई. यह राज्य वानस्पतिक तथा जैविक विविधताओं का भंडार माना जाता है और इस राज्य की राजधानी राँची है.

11) कर्नाटक: इस राज्य को कर्नाटक या कर्णाटक भी कहते है और यह दक्षिण भारत का एक हिस्सा है. इस राज्य को पहले मैसूर नाम से जाना जाता था लेकिन 1963 में इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया. इस राज्य में 30 जिले है और यह भारत का आँठवा सबसे बड़ा राज्य है. इस राज्य में सबसे अधिक कन्नड़ भाषा बोली जाती है और इसकी राजधानी बेंगलुरु है. इतिहास में कर्नाटक कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है.

12) केरल: यह भी भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम है और इस राज्य में मुख्य मलयालम भाषा बोली जाती है. इस राज्य में हिन्दू तथा मुसलमान के अलावा ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते है. अपनी संस्कृति के कारण भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल सबसे प्रमुख माना जाता है. इस राज्य के मुख्य पड़ोसी तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य है.

13) मध्य प्रदेश: यह राज्य 1 नवंबर 2000 तक क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य हुआ करता था. लेकिन इसी दिन मध्य प्रदेश में से 14 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई. मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों से मिलती है जिसमे उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान है. खनिज संसाधनों से भरपूर यह राज्य हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है. यह राज्य अपने पर्यटन स्थानों के लिए भी खूब जाना जाता है और इसकी राजधानी भोपाल है.

14) महाराष्ट्र: यह भारत का राज्य है जो सबसे धनि तथा समृद्ध राज्यों में गिना जाता है. महाराष्ट्र शब्द संस्कृत से लिया गया है जिसका पूरा अर्थ महान देश होता है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत है. इस राज्य में पुणे शहर भी है जो भारत के बड़े महानगरों में से एक है और यह शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर भी है.

15) मणिपुर: यह भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है जिसकी राजधानी है इंफाल है. इस राज्य की मुख्य भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा से भी हम जानते है. यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों का प्रचुर भंडार है. यहां जल-प्रपात है, रंग-बिरंगे फूल, दुर्लभ वनस्पतियां व जीव-जंतु हैं, पवित्र जंगल हैं, नदियां तथा खूबसूरत पर्वतों-पहाड़ियों मोजूद है.

16) मेघालय: यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका अर्थ बादलों का घर है. मेघालय पहले असम का ही भाग हुआ करता था लेकिन 21 January 1962 में असम के खासी, गारो एवं जैन्तिया पर्वतीय जिलों को काटकर इस राज्य का निर्माण हुआ. इस पर्वतीय राज्य में घाटि, पठार तथा ऊंची-नीची भूमि वाले क्षेत्र हैं. इस राज्य में मातृवंशीय प्रणाली का अधिक महत्व है, जिसमें परिवार पुत्रियों के द्वारा चलता है और सबसे छोटी बेटी अपने माता पिता की देखभाल करती है तथा उन्हें ही संपत्ति का हकदार माना जाता है. इस राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर शिलांग है.

17) मिज़ोरम: यह भारत के उत्तर पूर्व में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी आइजोल है. मिज़ोरम भी भारत के उन राज्यों में से एक है जिसकी साक्षरता दर दुसरे राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक 91.03% है. इस राज्य में 40% लोग कृषि से संबंधित कार्यों में लगे हुए है और इनकी मुख्य कृषि प्रणाली झूम या स्थानांतरित कृषि है. मिज़ोरम में प्राकृतिक सौंदर्य का भंडार है इस क्षेत्र में प्रकृति के विभिन्न अंग देखने को मिलते है.

18) नागालैंड: यह राज्य भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है जिसकी राजधानी कोहिमा है जबकि दीमापुर इस राज्य का सबसे बड़ा शहर है. इस राज्य में 14 जनजातियां पाए जाते है हालांकि, भाषा और धर्म इन जनजातियों को आपस में जोड़ते है. इस राज्य में ईसाई धर्म बहुमत में है और इनकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है जो अधिकांश निवासियों द्वारा बोली जाती है. असम घाटी के किनारे स्थित कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकतर भाग पहाड़ी है जबकि कुल क्षेत्रफल का केवल 9% हिस्सा ही समतल जमीन पर है.

19) ओडिशा:  यह भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर भुवनेश्वर है. क्षेत्रफल के हिसाब से ओडिशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है. इस राज्य की मुख्य भाषा ओड़िआ है और लगभग 93% जनसंख्या ओड़िआ भाषा का ही प्रयोग करते है. ओडिशा की अर्थव्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण योगदान कृषि का है और लगभग 80% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी है.

20) पंजाब: यह उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जिसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है बाकि अन्य भाग भारत के ही हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के राज्यों में है. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ही पंजाब की राजधानी है जो हरियाणा राज्य की भी राजधानी मानी जाती है. इस राज्य में मुख्य सिख धर्म के लोग निवास करते है जो लगभग 60% है. पंजाब को भारत का अन्न-भंडार भी कहा जाता है यह एक कृषि प्रधान राज्य है जिसमे गेंहू उत्पादन सबसे अधिक महत्व रखता है.

21) राजस्थान: यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है. जयपुर इसकी राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है. इसके पश्चिम में पाकिस्तान और इसके पड़ोसी राज्य गुजरात, पंजाब, उत्तरप्रदेश और हरियाणा है. राजस्थान शब्द का अर्थ राजाओं का स्थान होता है और इसे राजस्थान इसलिए बुलाया जाता है क्योंकि यह राजपूत राजाओ से रक्षित भूमि थी.

22) सिक्किम: यह भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है.  हिन्दू तथा वज्रयान बौद्ध धर्म इस राज्य के मुख्य धर्म है. गंगटोक राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है. इस राज्य में भारत की सबसे कम जनसंख्या है और क्षेत्रफल के हिसाब से भी सबसे कम गोआ के बाद दुसरे नंबर पर आता है. साफ सुथरा, प्राकृतिक सुंदरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन के लिए मुख्य पसंद है.

23) तमिलनाडु: यह राज्य भारत के भारत के दक्षिणी भाग में स्थित है. तमिलनाडु की राजधानी और सबसे बड़ा शहर चेन्नई है. इसके पड़ोसी राज्य में आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल आते है. इस राज्य में मुख्य तमिल भाषा बोली जाती है और ऐसा भी माना जाता है की तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है. इस राज्य की प्रमुख नदी कावेरी है, दक्षिण में हिन्द महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी मोजूद है. तमिलनाडु का प्रमुख भोजन चावल तथा चावल से बने दुसरे व्यंजन है जिन्हें केले के पत्ते पर परोसा जाता है.

24) त्रिपुरा: यह राज्य भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है. यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है जिसकी राजधानी अगरतला है. इस राज्य का उल्लेख महाभारत, पुराण तथा अशोक के शिलालेखों में भी देखने को मिलता है. त्रिपुरा का आधे से ज्यादा भाग जंगल से घिरा हुआ है जो प्रकृति प्रेमी लोगो को काफी आकर्षित करते है. दुर्भाग्यवश यहां कई आतंकवादी संगठन ने जन्म ले लिया है जो राज्य प्रशासन से अलग राज्य की मांग करते रहते है.

25) तेलंगाना: यह राज्य पहले आंध्र प्रदेश का ही एक भाग हुआ करता था. लेकिन तेलंगाना काफी समय से प्रयास में लगे थे की इन्हें अपना एक नया राज्य बनाना है. बहुत सालों की आर्थिक प्रयास और आंदोलन के बाद 2 June 2014 को इस नए राज्य का गठन हुआ. तेलंगाना में आधे से ज्यादा हिन्दू घर्म के लोग निवास करते है और इस राज्य के 76% जनसंख्या तेलुगु भाषा का प्रयोग करते है.

26) उत्तर प्रदेश: यह राज्य उत्तर भारत में स्थित है इस राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर लखनऊ है. इस राज्य में लगभग 20 करोड़ लोग निवास करते है इस कारण से भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश ही है. इस राज्य में तीन-चौथाई से ज्यादा हिंदू धर्म के लोग है जिसके बाद मुस्लिम धर्म के लोग रहते है.  उत्तर प्रदेश का इतिहास लगभग 4000 साल पुराना है यह प्राचीन और मध्यकालीन भारत के शक्तिशाली साम्राज्यों का घर था. इस राज्य में आपको काफी ऐतिहासिक, प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल देखने को मिल जायेंगे.

27) उत्तराखंड: यह राज्य भी उत्तर भारत में स्थित है जिसे पहले उत्तरांचल नाम से जाना जाता था. यह पहले उत्तर प्रदेश का ही एक भाग हुआ करता था जो 9 नवंबर 2000 को अलग हो कर नया राज्य बना. हिंदू धर्म की पवित्र नदी गंगोत्री तथा यमुनोत्री इस राज्य का मुख्य तीर्थस्थान है. देहरादून इसकी राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है.

28) पश्चिम बंगाल: भारत के पूर्वी भाग में स्थित यह एक राज्य है जिसकी राजधानी कोलकाता है. इस राज्य में मुख्य बांग्ला भाषा का प्रयोग होता है. जब 1949 में भारत स्वतंत्र हुआ तो मुस्लिम प्रधान भाग को बांग्लादेश तथा हिंदू प्रधान भाग को पश्चिम बंगाल में विभाजित किया गया. नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों की यहां काफी लंबी परंपरा रही है. पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा काफी धूम-धाम से मनाया जाता है जिसकी चर्चा पुरे देश भर में होती है.

भारत में केंद्र शासित प्रदेश:

अभी हमने जाना की भारत में कितने राज्य है लेकिन राज्य के साथ हमारे देश में केंद्र शासित प्रदेश भी है. राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में क्या अंतर है हमने ऊपर बता रखा है. हमारे देश में कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश है चलिए उनके नाम जानते है.

क्रमांककेंद्र शासित प्रदेश के नाम
1.अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
2.दादरा और नगर हवेली
3.दमन और दीऊ
4.चंडीगढ़
5.लक्षद्वीप
6.पुदुचेरी
7.दिल्ली
8.जम्मू और कश्मीर
9.लद्दाख

Final Words:

तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट में जाना की Bharat Me Kitne Rajya Hai साथ में हमने आपको उन राज्य के बारे में भी जरुरी जानकारी दी. आपको हमने यह भी बताया की हमारे देश में 28 राज्य होने के साथ 9 केंद्र शासित प्रदेश भी है. इसके साथ ही आपको राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के बीच क्या अंतर है यह भी बताया गया. यह सभी जानकारी आपको किसी भी एग्जाम, कम्पटीशन या जनरल नॉलेज में काफी मदद करेगी. अगर आपको हमरा यह पोस्ट पसंद आया हो तो शेयर जरुर करे.

Hemant Joshi
Hemant Joshi

मेरा नाम हेमंत जोशी है. मैंने दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक किया हुआ है. मुझे टेक्नोलॉजी और एजुकेशन क्षेत्र में काफी दिलचस्पी है. इसलिए इस वेबसाइट पर मैं लोगो को टेक्नोलॉजी तथा करियर से सम्बंधित जानकारी देता हूँ.

Articles: 158

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *