राशि कैसे जाने? राशि कैसे पता करे

0

Apni Rashi Kaise Jane? दोस्तों बहुत से लोगो को अपनी राशि पता नही होती तो आज हम इसी विषय पर बात करेंगे की अपनी राशि कैसे जाने राशि कैसे पता करे. राशि पता करना बहुत ही आसान है और राशि पता करने के लिए आपको अपना नाम या जन्म की तारीख और समय पता होनी चाहिए. राशि आप तीन तरीको से पता कर सकते हो और वो तरीके मैंने इस पोस्ट में बता रखे है. दोस्तों राशि हमारे जीवन में बहुत मायने रखता है. अगर आप यह जानना चाहते है की आपका भविष्य कैसा होगा आपको अपनी राशि जरुर पता होनी चाहिए. हम इस पोस्ट में राशि कैसे जाने इस विषय पर बात करने वाले है तो चलिए दोस्तों अब जानते है राशि कैसे जाने? राशि पता करने का तरीका हिंदी में.

rashi kaise jane

राशि जानने के बाद आप खुद को अच्छे से समझ सकते हो की आपका स्वभाव कैसा है. राशि की मदद से आप अपने किसी मित्र के बारे में भी जान सकते हो. अगर हमारे जीवन में कोई परेशानी होती है और हम पंडित के पास परेशानी का हल जानने पहुँचते है तो वो भी हमसे सबसे पहले राशि पूछते है. आप इसी बात से समझ सकते है राशि हमारे जीवन में कितना महत्व रखता है. राशि पता करने के लिए आपको किसी पंडित के पास जाने की जरूरत नही है इसे आप घर बैठे भी पता कर सकते हो. अगर आप राशि पता करने पंडित के पास जाते हो तो वो आपसे उसके पैसे भी लेते है लेकिन जब आप यह खुद से भी जान सकते हो तो पंडित के पास क्यूँ जाना.

राशि कैसे जाने? राशि कैसे पता करे:

राशि आप तीन तरीको से पता कर सकते हो एक तो अपने नाम से, दूसरा सन साइन और तीसरा मून साइन के द्वारा. अगर आपको अपनी जन्म तिथि नही मालूम हो तो अपने नाम से अपनी राशि जान सकते हो. अगर आपको अपनी जन्म तिथि और जन्म का सही समय पता हो तो मून साइन या सूर्य साइन से ही राशि पता करे. इन तीनो में सबसे अच्छा तरीका राशि पता करने के लिए मून साइन को माना जाता है क्यूंकि यह ज्यादा सटीक होता है और आपके भविष्य के बारे में अच्छे से बता सकता है.

नाम से राशि जाने:

1) मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है और यह राशिचक्र में प्रथम स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप मेंढा जैसा है.

2) वृष राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है और यह राशिचक्र में दूसरा स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप बैल जैसा है.

3) मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध को माना जाता है और यह राशिचक्र में तीसरा स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप स्त्री-पुरुष आलिंगनबध्द जैसा है.

4) कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है और यह राशिचक्र में चौथा स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप केकड़ा जैसा है.

5) सिंह राशि: इस राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है और यह राशिचक्र में पांचवां स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप शेर जैसा है.

6) कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध को माना जाता है और यह राशिचक्र में छठा स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप कन्या जैसा है.

7) तुला राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है और यह राशिचक्र में सातवां स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप तराजू जैसा है.

8) वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है और यह राशिचक्र में आठवां स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप बिच्छू जैसा है.

9) धनु राशि: इस राशि का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है और यह राशिचक्र में नौवां स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप धनुष उठाए हुए जैसा है.

10) मकर राशि: इस राशि का स्वामी शनि को माना जाता है और यह राशिचक्र में दसवां स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप मृग जैसा है.

11) कुंभ राशि: इस राशि का स्वामी शनि को माना जाता है और यह राशिचक्र में ग्यारहवाँ स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप घड़े जैसा है.

12) मीन राशि: इस राशि का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है और यह राशिचक्र में बारहवाँ स्थान रखता है. इस राशि से जुड़े लोगो का नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची से शुरू होता है. इस राशि का स्वरुप मछली जैसा है.

मून साइन और सन साइन:

अगर आपको अपने जन्म तिथि के साथ जन्म  का समय भी याद हो तो आप मून साइन और सन साइन से भी राशि जान सकते हो. इन दोनों में मून साइन राशि ज्यादा सटीक मानी जाती है और मैं भी आपको मून साइन राशि फॉलो करने की ही सलाह दूंगा. लेकिन फिर भी हम मून साइन के साथ सन साइन राशि के बारे में भी जानेंगे. मून साइन राशि चंद्र आधारित राशि है और यह राशि निकालना थोड़ा मुश्किल है क्यूंकि चंद्रमा एक महीने में सभी राशि का एक चक्कर लगाता है और हर ढाई दिन में राशि बदल जाती है. इसलिए चंद्र राशि निकालने के लिए आपको अपने जन्म का सही समय याद होना चाहिए. सन साइन राशि सूर्य आधारित राशि है और सूर्य को सभी राशि का चक्कर लगाने में एक साल जितना समय लग जाता है इसलिए सूर्य एक महीने में एक ही राशि में रहता है.यह राशि आप तब आप तब निकाल सकते हो जब आपको सिर्फ जन्म की तिथि और महिना याद हो.

मून साइन राशि निकालने के लिए आप mpanchang के  वेबसाइट पर जाये और अपने जन्म की तिथि, महिना, साल, समय और जिस शहर में जन्म हुआ वो लिखे. यह सब लिखने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे अब आपको अपनी राशि पता चल जाएगी.

rashi jane

सन साइन राशि निकालना बहुत आसान है. बस आपको अपनी जन्म तिथि और महिना मालूम होना चाहिए. मैंने नीचे सभी महीने के तिथि के साथ वो किस राशि में आता है बता रखा है आपको बस इनमे से अपना राशि ढूंढना है.

  • 21 मार्च से 20 अप्रैल: मेष राशि
  • 21 अप्रैल से 21 मई: वृषभ राशि
  • 22 मई से 21 जून: मिथुन राशि
  • 22 जून से 22 जुलाई: कर्क राशि
  • 23 जुलाई से 21 अगस्त: सिंह राशि
  • 22 अगस्त से 23 सितंबर: कन्या राशि
  • 24 सितंबर से 23 अक्टूबर: तुला राशि
  • 24 अक्टूबर से 22 नवंबर: वृश्चिक राशि
  • 23 नवंबर से 22 दिसंबर: धनु राशि
  • 23 दिसंबर से 20 जनवरी: मकर राशि
  • 21 जनवरी से 19 फरबरी: कुंभ राशि
  • 20 फरवरी से 20 मार्च: मीन राशि

Final Words:

तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट में जाना की Rashi Kaise Jane राशि कैसे पता करे. राशि पता करने के बाद आप अपने भविष्य की जानकारी रख सकते हो. राशि जानने के बाद आप यह भी जान सकते हो की आज आपका दिन कैसा गुजरेगा. राशि आपके बारे में बहुत कुछ बताती है इसलिए आप सभी को पता होना चाहिए की राशि कैसे जाने. हमने इस पोस्ट में तीन तरीके से राशि पता करना सिखा और इसे आप घर बैठे बिना किसी पंडित के मदद से पता कर सकते हो. अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो शेयर जरुर करे.

Previous articleवरिष्ठ नागरिक कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे?
Next articleRRB NTPC एग्जाम कैसे पास करे? टिप्स हिंदी में
मेरा नाम हेमंत जोशी है. मैंने दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक किया हुआ है. मुझे टेक्नोलॉजी और एजुकेशन क्षेत्र में काफी दिलचस्पी है. इसलिए इस वेबसाइट पर मैं लोगो को टेक्नोलॉजी तथा करियर से सम्बंधित जानकारी देता हूँ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here