BMW Full Form: बीएमडब्लू का फुल फॉर्म क्या है?

BMW Full Form? दोस्तों आप सभी ने BMW का नाम तो सुना ही होगा और बहुत से लोग BMW का Full Form भी जानना चाहते होंगे इसलिए मैं यह पोस्ट लिख रहा हूँ इस पोस्ट में मैं आपको BMW Full Form के साथ BMW के बारे में भी बताऊंगा उम्मीद करता हूँ आप सभी को मेरा यह पोस्ट पसंद आएगा. BMW अक्सर ऑटोमोबाइल के लिए जाना जाता है आपने भी बहुत जगह BMW लिखा देखा होगा लेकिन समझ नहीं आया हो की यह क्या है तो इस पोस्ट को जरुर पढ़े. तो चलिए जानते है BMW Full Form क्या है और इसे किस लिए जाना जाता है.

BMW का नाम आप सभी ने सुना है इसे लक्ज़री कार और मोटरसाइकिल बनाने के लिए जाना जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी की इसका इतहास World War 1 जितना पुराना है. यह बात भी आपको बताना चाहूँगा की BMW पहले कार और मोटरसाइकिल बनाने के लिए नही जानी जाती थी इसका मुख्या उद्देश्य Aircraft के Engine बनाने का था. BMW एक इतना बड़ा ब्रांड बन चूका है की ज्यादातर सेलेब्रिटी भी इसी कार को चलाना पसंद करते है और इसके दाम करोड़ों तक जाते है.

BMW Full Form: बीएमडब्लू का फुल फॉर्म क्या है?

BMW का फुल फॉर्म Bayerische Motoren Werke और इंग्लिश में इसका पूरा नाम Bavarian Motor Works है. यह एक जर्मन की कंपनी है जो ऑटोमोबाइल बनाती है. इस कंपनी की खोज Franz Josef Popp द्वारा 1916 में हुआ था. BMW का headquarter मुनिच नाम के शहर में है जो जर्मन में स्थित है. 2012 में BMW के पास कुल 105,876 कर्मचारी थे अब आप अंदाज़ा लगा सकते हो यह कितनी बड़ी कंपनी है. BMW काफी trusted brand है ऑटोमोबाइल बनाने वाली इंडस्ट्री में.

Rolls-Royce Motor Cars की parent company भी BMW ही है. BMW अपने cars और motorcycles के लिए जानी जाती है. अपने luxury अंदाज़ के लिए BMW को “German Big 3” में रखा गया है बाकि के दो Mercedes-benz और Audi है. BMW कंपनी की शुरुवात इंडिया में 2006 से हुई थी. BMW का branch इंडिया सहित United States, South Africa, Canada, India, China और Japan में भी है. BMW ने आपनी पहली कार Dixi नाम से उतारी जो की Austin 7 पर आधारित थी और इसे Austin Motor Company के द्वारा लाइसेंस दिया गया था. BMW ने पहली मोटरसाइकिल Helios और Flink बनाई पर कामयाबी हाथ नहीं लगी उसके बाद R32 नामक मोटरसाइकिल बनाई जो काफी लोकप्रिय हुई.

BMW से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी:

  • BMW कंपनी की जब खोज हुई तब यह Aircraft Engines बनाने के लिए जाना जाता था.
  • BMW द्वारा बनाये गये पहले कार का नाम Dixi रखा गया था.
  • BMW ने 1972 में अपनी इलेक्ट्रिक कार BMW 1602e का निर्माण किया लेकिन इसकी परफॉरमेंस दुसरे मॉडल के आधी थी इसलिए इसे मार्किट में नही लाया गया.
  • Rolls Royce भी BMW कंपनी का ही एक अंग है.
  • BMW का Headquarter जर्मनी के Munich शहर में स्थित है और इसका डिजाईन BMW के Four-cylinder इंजन की तरह ही प्रतीत होता है.
  • Kidney Grille आपको BMW द्वारा बनाये गये किसी भी कार में देखने को मिल जाएगी और यह भी BMW की पहचान को दर्शाता है.
  • BMW ने 1937 में दुनिया की सबसे तेज़ मोटरसाइकिल का अविष्कार किया जिसकी स्पीड 279 km/h थी.
  • BMW आज भी उनके लिए कार पार्ट्स बनाती है जिनके पास आज भी BMW के बनाये Classic Car मोजूद है जो World War 2 जितना पुराना है.

Final Words:

तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट में BMW Full Form BMW का Full Form क्या है वो जाना. मैंने आपको इस पोस्ट में BMW Full Form के साथ BMW कंपनी कैसे और कब बनी यह भी बताया और साथ में BMW से जुड़े रोचक जानकारी भी आप सभी के साथ साझा की. BMW के बारे में पढ़ कर आप सभी को पता चल गया की इसका इतहास कितना पुराना है और यह किस लिए इतना लोकप्रिय माना जाता है. अगर आपको हमारा यह पोस्ट BMW Full Form पसंद आया हो तो शेयर जरुर करे.

Hemant Joshi
Hemant Joshi

मेरा नाम हेमंत जोशी है. मैंने दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक किया हुआ है. मुझे टेक्नोलॉजी और एजुकेशन क्षेत्र में काफी दिलचस्पी है. इसलिए इस वेबसाइट पर मैं लोगो को टेक्नोलॉजी तथा करियर से सम्बंधित जानकारी देता हूँ.

Articles: 158

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *